Loading...

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PARUL • 8 Jun 2024 • 1 Min Read

नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार अपनी कैबिनेट के साथ देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसके चलते रविवार से दो दिन (9 व 10 जून) तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति भवन में अभेद्य सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सेफ्टी के लिए एसपीजी, राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, खुफिया विभाग की टीमें, अर्द्धसैनिक बलों के जवान, एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद होंगी। इसके साथ ही ऊंची इमारतों में एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैनात किए जा रहे हैं।

डीआरडीओ भी एंट्री ड्रोन सिस्टम से निगरानी करेगा। वहीं सेफ्टी को लेकर कहा जा रहा है कि जी-20 के दौरान अपनाए गए स्टैंडर्ड मानकों को अपनाया जाएगा। विदेशी मेहमानों की सेफ्टी के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ खुफिया विभाग के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।

इस समारोह के दौरान यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैराजंपिंग पर रोक रहेगी।