Loading...

नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में कल से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा

PARUL • 13 Apr 2024 • 1 Min Read

स्वामी जितेंद्र मोहन जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा- योगराज जोगी

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

चिंतपूर्णी विधानसभा एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले अम्बेहडा के नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा 14 अप्रैल दिन रविवार से आयोजित की जा रही है। इस कथा का समापन 23 अप्रैल को होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गई है।

कथा के आयोजन महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहडा के उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी ने बताया कि कथा व्यास स्वामी जितेंद्र मोहन जी महाराज अपने मुखारबिंद से श्री शिव महापुराण कथा का रसपान करवाएंगे। समाजसेवी योगराज जोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में लगातार श्री शिव महापुराण कथा कथा 14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होने जा रही हैं।

जोगी ने बताया कि 14 अप्रैल को अम्बेहडा रामकिशन चौंक से श्री गोपाल गोधाम खुरवाई तक सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी और उपरांत कथा प्रसारण होगा। प्रतिदिन कथा का समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। रात्रि आरती समय सात से आठ बजे तक रहेगा।

हर दिन भंडारे का आयोजन भी होगा। वहीं 23 अप्रैल को हवन पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जोगी ने कहा कि हर वर्ष सभी गांववासीयों के सहयोग से श्री शिव महापुराण कथा का कार्य पूर्ण होता है।