Loading...

नवोदय स्कूल नाहन के समीप खाई में गिरा सेब से भरा ट्रक

PARUL • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

बरवाला से देहरादून जा रहा था ट्रक, चालक सुरक्षित

HNN/नाहन

नाहन दोसड़का से पांवटा की ओर एनएच 07 पर नवोदय स्कूल से कुछ दूरी पर सेब से भरा ट्रक पलटा। ट्रक संख्या एचपी 3 सी 4557 शिमला के ठियोग का बताया गया है। ट्रक को शिमला ठियोग के पटीनल निवासी चालक राजेश चला रहा था।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि को करीब 8:30 बजे के आसपास देहरादून की ओर जाते हुए सामने से आ रही गाड़ी को बचाते हुए चालक सेब से भरे ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब तीन चार कलाबाजिया खाते हुए खाई में लुढ़क गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने समय रहते छलांग लगा दी जिससे वह सुरक्षित बच गया। सड़क से गुजर रहे अज्ञात वाहन चालक के द्वारा मौके से ही सदर थाना नाहन को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई । पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।