लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नव विवाहिता मौत मामले में आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेजने के दिए आदेश

PARUL | 17 नवंबर 2023 at 7:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के तहत पट्टा गांव में नवविवाहिता की मौत के मामले में अदालत ने आरोपी पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान आशीष धीमान निवासी पट्टा के रूप में हुई है। बता दें कि मृतका हेमा और आशीष धीमान की करीब पांच माह पहले शादी हुई थी।

मृतका का पति एचआरटीसी में बतौर चालक अपनी सेवाएं दे रहा था। दिवाली को आशीष छुट्टी पर घर आया था। परिजनों के अनुसार हेमा शाम को अपने कमरे में चली गई थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो आशीष उसे बुलाने कमरे में गया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने दरवाजा तोड़ कर कमरे में देखा तो हेमा फंदे से लटकी हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आशीष ने उसे नीचे उतारा और सिविल अस्पताल घुमारवीं ले आया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद मृतक युवती के मायका पक्ष ने मृतका के पति, अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया था।

वहां से आरोपी पति को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। वहीं पुलिस उप अधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि नवविवाहित मौत के मामले में आरोपी पति का तीन दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]