लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यक्ति

SAPNA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 1:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

जिला में पुलिस की टीम ने एक बार फिर नशे की खेप सहित व्यक्ति को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र स्व मुंदरू निवासी जेलटवाड़ी ग्राम पंचायत खाबल के तौर पर हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

डीएसपी चमन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चिड़गांव पुलिस थाने की टीम खाबल सड़क में नियमित नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 246 ग्राम चरस बरामद हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]