Loading...

नशे की हालत में स्कूल पहुंच रहा हेडमास्टर, पंचायत के लोगों ने वीडियो बनाकर…..

Ankita • 20 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के शिक्षा खंड मैहला के एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर हर रोज नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है। अब आरोपी हेडमास्टर की नौकरी पर तलवार लटक गई है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह स्कूल के रास्ते से जा रहे गांव के लोगों ने हेडमास्टर को नशे में धुत पड़ा था। उससे उठा भी नहीं जा रहा था।

लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में हेडमास्टर ग्रामीणों से अपना तबादला करवाने की बात करता नजर आ रहा है। बता दें पंचायत के लोगों ने उसका वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज को भेजा।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि हेडमास्टर के नशे में धुत होने का वीडियो उनके पास पहुंचा है। निदेशालय को अवगत करवा दिया है। हेडमास्टर को शीघ्र सस्पेंड किया जाएगा।