लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे के खिलाफ स्कूलों में करवाईं भाषण प्रतियोगिताएं

Ankita | 22 जून 2023 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि.प्र. द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस से पूर्व 19 से 25 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत जिला प्रशासन मण्डी द्वारा विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से मंडी जिला में अफीम/भांग के पौधों को उखाड़ने का अभियान जारी रखा गया।

जिला कल्याण अधिकारी समीर ने बताया कि जिला मंडी के स्कूली बच्चों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी द्वारा नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा छात्र/छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन और चित्रकला व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया। जिला में खण्ड स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला के कुल 3004 आंगनबाड़ी केन्द्रो में योग के साथ नशे से दूर रहने की जानकारी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]