नहाते समय खड्ड में डूबे आईटीआई के दो प्रशिक्षु, गई जान
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कसोल के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां 2 युवकों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान युवराज पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव कोटला (बनोहा) बलद्वाड़ा जिला मंडी और प्रिंस (20) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव डंगार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घुमारवीं के निजी आईटीआई के कुछ प्रशिक्षु मोरसिंघी क्षेत्र में बिजली की फिटिंग करने के लिए आए हुए थे। काम पूरा होने के बाद भी प्रशिक्षु कसोल में खड्ड की तरफ चले गए। युवराज और प्रिंस खड्ड में नहाने के लिए उतर गए।
पानी गहरा होने के चलते वह दोनों डूब गए। घटना के बाद अन्य प्रशिक्षुओ द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने खबर पुष्टि की है।