नहीं रहे एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के अध्यक्ष डॉ. हरि सेन
HNN/ मंडी
जिला मंडी में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के अध्यक्ष डॉक्टर हरि सेन का निधन हो गया है। बता दें वह लंबे समय से बीमार थे।
हरि सेन का जन्म 1955 में सुकेत के शाही परिवार में हुआ था, जो पूर्ववर्ती 11 तोपों की सलामी वाली रियासत थी। सेन 18 अक्तूबर 1985 को परंपरा अनुसार सुकेत के 52वें राजा बने।
हरि सेन का विवाह प्रसिद्ध भारतीय समाजशास्त्री डॉ. राधिका चोपड़ा से हुआ, जो पत्रकार प्राण चोपड़ा की बेटी हैं।
हरि सेन सुंदरनगर में महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज के ट्रस्टी और अध्यक्ष भी थे। उनकी मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है।