नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता सरदार ओंकार सिंह
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सरदार ओंकार सिंह के आकस्मिक निधन हो गया है। बता दें उन्होंने 80 वर्ष की उमर में अंतिम सांस ली है।
बता दें उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को उनके निजी निवास स्थान पांवटा साहिब से स्वर्गधाम के लिए सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी, जहां उनकी अंतिम क्रिया पूरी की जाएगी। बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता सरदार ओंकार सिंह की हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।
बता दें अचानक उनकी आज दोपहर तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हे पावंटा साहिब के जेसी जुनेजा हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन हालत में कोई सुधार ना होते हुए उन्हें रेफर किया गया। उत्तराखंड के निजी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान रविवार को शाम 7 बजे दम तोड़ दिया।
सरदार ओंकार सिंह एक किसान पुत्र थे, वहीं वह एक सफल उद्योगपति एवं कारोबारी व्यक्ति भी रहे हैं, जिस के चलते पूरे शहर में उनकी एक अलग पहचान थी। सरदार ओंकार सिंह बड़े ही हंसमुख, दयालु एवं मिलनसार तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, उनके जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। सरदार ओंकार सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।