लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नहीं रहे पांवटा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Ankita | 18 नवंबर 2023 at 10:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम गुप्ता का निधन हो गया है। बता दें उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, पांवटा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम गुप्ता काफी वक्त से बीमार चल रहे थे।

इस दौरान तबियत ज्यादा बिगड़ने के चलते कल शाम उनका निधन हो गया। बता दें प्रेम गुप्ता पावंटा साहिब के जाने-माने डॉक्टरों में भी शुमार थे। उनके निधन से सिरमौर भाजपा में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उनके निधन पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर, रीना चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के पांवटा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, प्रधान डांडा देवराज चौहान सहित अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]