नाकाबंदी के दौरान कार सवार से चरस की बड़ी खेप हुई बरामद, गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना सदर की टीम ने कार सवार एक युवक से 1.914 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामलाल (31) निवासी जोरला डाकघर बलह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने मंडी की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। जिस दौरान उन्हें कार से 1.914 किलो चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी रामलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक इस चरस को पंजाब की तरफ बेचने जा रहा था।