लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार लोगों से पुलिस ने बरामद की नशे की खेप

PRIYANKA THAKUR | 6 अक्तूबर 2021 at 3:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला पुलिस नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस आए दिन नाकाबंदी कर नशे के सामान के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। बता दें कि पुलिस ने एक बार फिर नाकाबंदी के दौरान चार लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लाहडू में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रुकवाया।

कार में 4 लोग सवार थे। जब गाड़ी की डिक्की की तलाशी ली गई तो उसमें से 1.51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 47 वर्षीय अमरजीत पुत्र सतीश कुमार, 20 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र गगन सिंह, 32 वर्षीय गफूर मोहम्मद पुत्र गुलाम गुलशाद व 29 वर्षीय राम मोहित पुत्र जगदेव शर्मा निवासी चंबा के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है तो वहीं आरोपियों से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]