नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने कंदरौर स्कूल के पास एक व्यक्ति को 204 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी भटोली मल्यावर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम कंदरौर स्कूल के पास नाकाबंदी के लिए तैनात थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक बोलेरो जीप (HP 59 7029) को जांच के लिए रोका। जिस दौरान पुलिस ने जीप से 204 ग्राम चरस बरामद की।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी दिनेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।