नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लु में पुलिस थाना बंजार की टीम ने एक युवक को तीन किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छोटू लाल (36) निवासी खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंजार की टीम ने बंजार-जलोड़ी मार्ग पर सोझा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उन्होंने जलोड़ी की ओर से आ रहे एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें युवक के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के तार कहां जुड़े हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।