Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया प्रवासी युवक

PARUL • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने 193 ग्राम चरस सहित एक प्रवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान लोकेंद्र बहादुर पुत्र अनुरूप साही निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक नेपाली युवक को पूछताछ के लिए रोका। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के कब्जे से 193 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।