Loading...

नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए चार व्यक्ति

PARUL • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने 4.29 ग्राम चिट्टे सहित चार व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह, गिरीश कुमार, नागेंद्र पाल निवासी थुनाग जिला मंडी और जितेंद्र कुमार निवासी गांव रखनीधार तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान वाहनों को चेकिंग के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने एक कार को तलाशी के लिए रोका। कार में चार युवक सवार थे।

पुलिस ने शक के आधार पर चारों व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 4.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।