HNN / कांगड़ा
कांगड़ा पुलिस लगातार नाकाबंदी कर नशे की खेप के साथ आरोपियों को धर दबोचा रही है। एक बार फिर पुलिस को नाकाबंदी के दौरान एक युवक के कब्जे से नशे की खेप बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रियांशु पुत्र स्वरूप ठाकुर निवासी धरवाला जिला चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने भाटी बोहन की तरफ नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने एक राहगीर को देखा जो सुनसान सड़क पर बैठा हुआ था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं दबोच लिया और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 41.22 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक से नशे की खेप को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





