Loading...

नाकाबंदी के दौरान पिकअप से बरामद हुई अवैध शराब

PARUL • 17 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में नरेश चौक से राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने एक पिकअप से 115 पेटी अवैध शराब बरामद की है। विभाग द्वारा बरामद की गई अवैध शराब को जब्त कर लिया गया है। साथ ही पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने नरेश चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान एक बोलेरो पिकअप गाड़ी (HP 66-6595) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पिकअप से 70 पेटी बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब विभाग ने चालक से उक्त शराब से संबंधित परमिट व अन्य दस्तावेज़ मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जिसके बाद विभाग द्वारा पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की पुष्टि उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग मंडी मनोज डोगरा द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर उक्त शराब को केवल चंडीगढ़ में ही बिक्री की इजाजत थी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के विरुद्ध इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।