Loading...

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए 2 व्यक्ति

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के पठानकोट-भरमौर एनएच पर नैनीखड्ड के समीप 2 व्यक्तियों को पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशिक अली (35) पुत्र रमजान निवासी निवासी गांव नैरा डाकघर गनेड व इकबाल मोहम्मद (27) पुत्र यूसुफ निवासी गांव शिकारी डाकघर गनेड तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एएनटीएफ कांगड़ा टीम नैनीखड्ड के समीप अंगलोट नामक स्थान पर नाके पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस ने वहाँ वर्षशालिका में मौजूद 2 व्यक्तियों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से17.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।