नाकाबंदी के दौरान 205 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने 205 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान जनक शाही पुत्र वीर बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम मलाणा मार्ग पर नाकाबंदी के लिए तैनात थी। इस दौरान उन्होंने एक युवक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उन्हें युवक के कब्जे से 205 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी संजीव चौहान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।