Loading...

नाकाबंदी के दौरान 24 वर्षीय युवक को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं में वाया चांदपुर सड़क मार्ग पर एक युवक को 406 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक ठाकुर निवासी बामटा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने बीती शाम घुमारवीं वाया चांदपुर सड़क मार्ग पर स्थित कोठी चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने अभिषेक ठाकुर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभिषेक से 406 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।