लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान 29 वर्षीय युवक को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL | 30 नवंबर 2023 at 12:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में बड़सर के गलू क्षेत्र में पुलिस ने 29 वर्षीय युवक को 100 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय राजीव जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बड़सर की टीम ने गलू नामक स्थान पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट से पुलिस रिमांड मिला है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]