Loading...

नाकाबंदी के दौरान 512 ग्राम चरस सहित कार सवार 2 युवक किए गिरफ्तार

PARUL • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस की टीम ने कार सवार 2 युवकों को 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विपिन कुमार पुत्र चमारु राम निवासी गांव डांड डाकघर किहार तहसील सलूणी और सतीश कुमार पुत्र हेम राज निवासी गांव भगोत्ता डाकघर किलोड़ तहसील सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने सलूणी-चम्बा सड़क पर डनून में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने किहार की ओर से आई कार को जांच के लिए रोका। तभी कार सवार दोनों युवक पुलिस को देख कर घबरा गए। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 512 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी छानबीन पुलिस चौकी सुरंगानी के प्रभारी विजय कुमार द्वारा की जा रही है।