Loading...

नादौन में बावड़ी में डूबने से ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Mar 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / हमीरपुर

खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरा मासूम, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हमीरपुर जिले के नादौन में एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल के प्रवासी बच्चे की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना नगर परिषद वार्ड एक की एक झुग्गी बस्ती के पास हुई, जहां बच्चा अपने परिवार के साथ रहता था।

खेलते-खेलते पानी में गिरा मासूम

बच्चे के पिता अरविंद साहनी मजदूरी के लिए बाहर गए थे, जबकि उसकी मां रानी घर के पास कपड़े धो रही थी। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंच गया और अचानक पानी में गिर गया। वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने जब उसे पानी में औंधे मुंह गिरा देखा तो शोर मचाया।

स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बची जान

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे अनीश ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद संजय और अन्य युवाओं ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।