नाहन को मिली 11.30 करोड़ की सौगात, भद्रकाली-कोलर बिलासपुर और बर्मा पापड़ी-मजारी सड़क निर्माण को हरी झंडी । नाहन विधानसभा में विकास को नई गति मिली है। नाबार्ड के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को 11.30 करोड़ की लागत से मंजूरी मिल गई है।
नाहन
दो सड़कों को मिली मंजूरी
मंजूर हुई परियोजनाओं में भद्रकाली मंदिर से फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक 2.4 किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण 3.12 करोड़ रुपये की लागत से होगा। वहीं, बर्मा पापड़ी पालियो से मजारी तक की 8.77 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधार और उन्नयन पर 8.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विधायक ने जताया आभार
विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नाहन का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के टेंडर जल्द जारी कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
क्षेत्रवासियों को होगा लाभ
सोलंकी ने कहा कि सड़कों के बनने से किसानों, छात्रों और आम लोगों को बड़ा लाभ होगा। क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और गांवों के विकास में नई ऊर्जा आएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





