Loading...

नाहन कच्चा टैंक में पालतू कुत्ते ने दो को काटा, मामला दर्ज

By PARUL Published: 7 Feb 2024, 8:25 PM | Updated: 7 Feb 2024, 8:25 PM 1 min read

पालतू पशुओं को भी काटा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

HNN/नाहन

नाहन कच्चा टैंक में पालतू कुत्ते के द्वारा दो लोगों सहित पालतू पशुओं को काटने का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कच्चा टैंक निवासी प्रवीण, शशि पंडित घर से किसी काम को लेकर निकले थे। घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। जैसे ही वह बस स्टैंड के पीछे से गुजर रहे थे अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

कुत्ते ने दोनों को बुरी तरह से काट दिया। अधिवक्ता वीरेंद्र पाल ने बताया कि पालतू कुत्ते के द्वारा गली में घूम रहे पालतू पशुओं को भी काट डाला। पालतू कुत्ता स्थानीय निवासी नीलम का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कुत्ते को लगातार बांधे रखने के कारण उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उसे मौका मिला वह घर से भाग गया। कुत्ते के मालिक की लापरवाही के चलते चिड़चिड़े हुए कुत्ते ने लोगों सहित पालतू पशुओं को काटा। कच्चा टैंक निवासी प्रवीण के द्वारा कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है।

वही कच्चा टैंक पुलिस का कहना है कि मामला 289 आईपीसी के तहत दर्ज कर घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुत्ते कार वैक्सीनेशन किया हुआ है बावजूद इसके पुलिस के द्वारा उसका कार्ड भी मंगवाया गया है।

Tags: