लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन के कंडाईवाला में बारिश से रास्ता बदहाल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 3 सितंबर 2025 at 6:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लगातार बारिश से नाहन क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बच्चों और ग्रामीणों को स्कूल व आंगनवाड़ी तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं, जिसको लेकर लोगों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है।

नाहन

ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
कंडाईवाला, अमराईयों और आसपास के चार गांवों के ग्रामीण मंगलवार को उपायुक्त सिरमौर से मिले। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला और आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह खराब हो चुका है। इस समस्या से बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हर साल बिगड़ता है हालात
ग्रामीणों ने कहा कि अगस्त और सितंबर में बारिश के चलते हर साल यह रास्ता क्षतिग्रस्त हो जाता है। 2023 में बादल फटने के बाद से स्थिति और गंभीर हो गई है। इस बार तो लोगों को नाले से होकर गुजरना पड़ रहा है।

BDO कार्यालय पर उठाए सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्मा पापड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत पांच लाख रुपये की लागत से रास्ता और डंगे का कार्य स्वीकृत हुआ था, लेकिन बीडीओ कार्यालय ने मस्टर रोल और सीमेंट जारी नहीं किया। बीडीओ ने कहा कि एक पंचायत में 20 से अधिक कार्य एक साथ स्वीकृत नहीं हो सकते और इसके लिए केवल उपायुक्त ही अनुमति दे सकते हैं।

ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि वे हर साल खुद ही जेसीबी मशीनें लगाकर रास्ता ठीक करवाते हैं, लेकिन इस बार रास्ता पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने डीसी से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की और कहा कि बीडीओ कार्यालय को आदेश दिए जाएं ताकि काम शुरू हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]