प्रथम विजेता को ट्रॉफी के साथ मिलेंगे 44,000 से अधिक और….
HNN/नाहन
नशे का खात्मा करने के लिए अब युवा पीढ़ी ने खेलों को उचित समय इस्तेमाल में लगाना शुरू कर दिया है। खेल खेलो और नशा छोड़ो के उद्देश्य के साथ धारटी क्रिकेट क्लब द्वारा नाहन चौगान में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर क्रिकेट 11 क्लब के द्वारा नाहन में एक प्रेस वार्ता भी की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस बारे में जानकारी देते हुए नीरज ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कोई भी टीम हिस्सा ले सकती है। उन्होंने बताया कि इस मैच के लिए एंट्री फीस प्रति टीम 2200 रुपए रखी गई है। जबकि फर्स्ट प्राइज विनर टीम के लिए 44,444 रुपए की प्रोत्साहन राशि रखी गई है। जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के लिए 22,222 रुपए प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ ट्रॉफी भी रखी गई है।
वहीं बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट कीपर के लिए भी ट्रॉफी के साथ आकर्षक के इनाम रखे गए हैं। नीरज ने बताया कि आयोजित होने वाली प्रतियोगिता राज्य स्तर पर ओपन लेवल पर होगी। बड़ी बात तो यह है कि इस बार अनुशासन के साथ खेलने वाली टीम को फेयर प्ले अवार्ड से भी नवाजा जाएगा। यह क्रिकेट टूर्नामेंट जालीदार बॉल से खेला जाएगा। एंट्री फीस जमा करवाने के लिए अंतिम तारीख 7 अक्टूबर रखी गई है। यह मैच 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नाहन की चौगान मैदान में होंगे।
आयोजित प्रेस वार्ता में प्रेम, पंकज, मुकेश आदि भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में ओपनिंग के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला सिरमौर एसपी रमन कुमार मीणा शिरकत करेंगे। जबकि क्लोजिंग पर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी उपस्थित रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए 7876674295 पर संपर्क करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group