Loading...

नाहन के चौहान का बाग में स्थानीय लोगों ने नाले में फंसे बैल को किया रेस्क्यू

Ankita • 22 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में देर रात से भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है। आज शनिवार सुबह नाहन के वार्ड नंबर 1 के मोहल्ला चौहान का बाग में नाले में एक बैल के फंस जाने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद यहां से बैल का रेस्क्यू किया है।

जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी नरेश चौहान, कुलदीप कुमार, अक्षय, राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आज सुबह वार्ड नंबर 1 के सीवरेज नाले में एक बैल के गिर जाने के बाद यहां स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और बैल को नाले से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बैल को नाले से बाहर निकाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला यहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है हाल में भारी बारिश के कारण यह नाला क्षतिग्रस्त हुआ है जिसके बाद इसका मरम्मत कार्य अब शुरू हुआ है।

इस नाले के क्षतिग्रस्त होने से यहां एक मकान को भी खतरा पैदा हो गया ऐसे में लोगों ने जल्द से जल्द इस नाले को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।