नाहन-पांवटा साहिब हाईवे पर मछली की दुकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के अंतर्गत सतीवाला पंचायत में आगजनी की एक घटना पेश आई है। यहां मंगा राम निवासी रुखड़ी की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी में पीड़ित को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना करीब पौने सात बजे होटल जय क्लार्क के पास पेश आई। आगजनी में करीब 10 हजार की राशि के साथ-साथ लगभग 25 किलो मछली, फ्रिज, इंडक्शन व गैस भट्टी इत्यादि पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि गैस की पाइप में रिसाव के कारण आग भड़क गई। पीड़ित मंगाराम को लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना सूचना मिलते ही नाहन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने आर्थिक रूप से कमजोर मंगा राम के लिए मुआवजे की मांग भी की है।