Loading...

नाहन-बनोग-कौलावालाभूड़ रोड क्षतिग्रस्त, खड्ड में समा गई सड़क

Ankita • 26 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के कईं इलाकों में भूस्खलन के कारण कई सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ताजा मामले में नाहन-कौलावालाभूड़ रोड पर पुडला के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस कर खड्ड में समा गया है। दोपहिया वाहनों के गुजरने को भी रास्ता नहीं बचा है।

इसके बाद कईं पंचायतों का नाहन मुख्यालय से सम्पर्क टूट चूका है। गनीमत यह रही सड़क धंसने के दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार बारिश के चलते मार्ग को बहाल होने में समय लग सकता है।

बताया जा रहा है कि भूड़ की और से नाहन आने वाली सड़क भी कई जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद है। जेसीबी मशीनों के द्वारा मार्ग खुलवाया जा रहा है। लेकिन इस बीच अगर बारिश हुई तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।