Loading...

नाहन / बस स्टैंड पर अचानक गिरी 22 वर्षीय युवती, इलाज के दौरान मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Aug 2025 • 1 Min Read

नाहन बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर को अचानक बेहोश होकर गिरी एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान धीरथ पंचायत बनेठी निवासी 22 वर्षीय पूनम शर्मा के रूप में हुई है।

नाहन

बस स्टैंड पर अचानक बिगड़ी तबीयत

पूनम शर्मा सोमवार को किसी काम से नाहन आई हुई थी। इसी दौरान बस स्टैंड परिसर में अचानक चक्कर आने के बाद वह गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले से थी दिल की बीमारी

परिजनों ने बताया कि पूनम लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रही थी और इलाज के सिलसिले में नाहन आई हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।