Loading...

नाहन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली का अदभुत मिलन

Ankita • 7 Mar 2023 • 1 Min Read

लाडली फाउंडेशन की चेयरपर्सन जीनत खान ने दी महिला अधिकारों की जानकारी

HNN/ नाहन

समाज सेवा की दिशा में अग्रणी समाज सेवी संस्था लाडली फाउंडेशन नाहन ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के बीच आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है।हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहार होली की पूर्व संध्या पर लाडली फाउंडेशन के बैनर तले नाहन में होली का पर्व का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नाहन शहर के विभिन्न समाज व धर्म के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गई तथा एक दूसरे को होली के सतरंगी रंग लगाकर बधाइयां दी गई। लाडली फाउंडेशन नाहन की चेयरपर्सन व जिला सिरमौर की जानी-मानी समाजसेवी एडवोकेट जीनत खान ने बताया कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें तमाम धर्मों के लोग विभिन्न प्रकार के भाईचारा के रंगों में एक सूत्र में बंध जाते हैं।

इस अवसर पर लाडली फाउंडेशन की चेयरपर्सन एडवोकेट जुनैद खान के साथ फाउंडेशन की सलाहकार ममता भारद्वाज ने होली के पावन अवसर पर महिलाओं को गुलाल और मिठाई बांटकर महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन मनाया। इस अवसर पर जीनत खान ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि आज तमाम क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। उन्होंने कहा कि लज्जा नारी का गहना है लेकिन अधिकतर लोग इसको नारी की कमजोरी मान बैठते हैं। लेकिन नारी समय आने पर सीता, द्रोपती, झांसी की रानी कल्पना चावला जैसी भी बन कर दिखा सकती हैं।

जीनत खान ने कहा कि आज महिलाओं को इतना सक्षम होना चाहिए कि उनके ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। इस अवसर पर जीनत खान ने होली के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी तमाम महिलाओं को बधाई दी।