सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अनैतिक करार देते हुए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
HNN / नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अनैतिक करार देते हुए जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में एक विरोध रैली भी निकाली गई। विरोध रैली में भारी तादाद में जिला सिरमौर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। प्रेषित किए गए ज्ञापन में स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी को अनैतिक करार देते हुए उनकी रिहाई की मांग की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए मनीष ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को धर्म की राजनीति में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एनफोर्समेंट एजेंसीज का जमकर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ रही आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को लेकर भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में आकर केंद्र की मोदी सरकार अनैतिकता पर उतर आई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पहले ही सीबीआई के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट दे दी गई थी तो फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई है।
आम आदमी पार्टी नाहन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रभारी जिला सिरमौर बलवंत डिंडसा, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सुनील शर्मा आदि ने केंद्र सरकार को बाज आने के लिए कहा। उन्होंने राष्ट्रपति से आह्वान करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार को सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें अन्यथा प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन तेज किए जाएंगे। उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को आम आदमी पार्टी से चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते आम आदमी पार्टी के वजूद को लेकर प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र जैन को बेवजह बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा के साथ किए जाने वाला खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नाहन आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष विनोद भटनागर, हबीब उर रहमान, राजीव शर्मा, सुबोध शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





