नाहन में आयोजित होने वाली शिकायत निवारण व 20 सूत्रीय समिति की बैठक स्थगित
HNN/ नाहन
सिरमौर के मुख्यालय नाहन में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक 5 मार्च 2024 को आयोजित थी। परंतु अब यह बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है।
यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला शिकायत निवारण समिति एल.आर. वर्मा द्वारा प्रदान की गई है।
इसके अलावा 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली जिला 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक को भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी भी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने प्रदान की है।