Loading...

नाहन में करियर एकेडमी स्कूल के 19 छात्रों को मिली उत्कृष्ट छात्रवृत्ति

Ankita 18 Oct 2023 Edited 18 Oct 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के करियर एकेडमी स्कूल के 19 छात्रों को उत्कृष्ट छात्रवृत्ति मिली। इस उपलब्धि के अवसर पर स्कूल में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों में इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, वाणिज्य संकाय के आयुष ठाकुर ने (95.80 प्रतिशत ) प्राप्त की।

वहीं कल्पना चावला उत्कृष्ट छात्रवृत्ति में रुषदा 96.60 प्रतिशत,सारिका 95.60 प्रतिशत, हर्षप्रीत कालसी 95.20 प्रतिशत, श्रुतिका भारद्वाज 95 प्रतिशत,प्रीति 94.40 प्रतिशत, मन्त्रत गोयल 94.40 प्रतिशत, स्नेहा शर्मा 93.80 प्रतिशत, उर्वशी शरण 93.40 प्रतिशत, अन्नया ठाकुर 93 प्रतिशत, नव्या तोमर 93 प्रतिशत, प्रियांशी 92 प्रतिशत, वान्या पवार 92 प्रतिशत, बिंदु 91.80 प्रतिशत, साहिबा 91.40 प्रतिशत, जैसल ठाकुर 96.60 प्रतिशत, दिव्यांशी कश्यप 94.50 प्रतिशत, वंदनी शर्मा 90.40 प्रतिशत ने छात्रवृत्ति प्राप्त की।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्कूल के निदेशक मनोज राठी, ललित राठी, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी व उप प्रधानाचार्य रोज डिसूजा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की बधाई दी।