Loading...

नाहन में कल निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की 16वीं रथ यात्रा

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

उत्तर भारत के एकमात्र श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन शहर बड़ा चौक से कल 7 जुलाई यानि रविवार को शहर में 16वीं श्री जगन्नाथ यात्रा नाहन शहर में निकाली जाएगी। वहीं 28 जून से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का वीरवार को समापन हो गया।

रथ यात्रा आयोजन मंडल समिति के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि शुक्रवार से विग्रहों का पूजन शुरू हो गया। रविवार प्रातः 8:00 बजे पूर्ण आहुति के बाद श्रीनाथ जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू होगी।

रथ यात्रा हिंदू आश्रम रोड, दिल्ली गेट, नया बाजार से होते हुए चौगान मैदान में पहुंचेगी। जहां पर भगवान श्री जगन्नाथ जी के वस्त्र बदले जाएंगे। फिर यात्रा चौगान मैदान से माल रोड, गुन्नूघाट होते हुए रानी ताल, कच्चा टैंक और शीतला माता मंदिर पहुंचेगी।

श्री रघुनाथ मंदिर में यात्रा का स्वागत तथा पालकी का कुछ समय के लिए विश्राम होगा। उसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न होगी।

यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों से रथ यात्रा मंडल समिति ने आग्रह किया है कि वह कोई भी कीमती वस्तु, सोना चांदी के भूषण पहनकर यात्रा ना आए। साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन यात्रा भी यात्रा के दौरान ना करें।

वहीं जो भक्तजन श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचेंगे, वह चप्पल और जूते ना पहने। श्री जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा मंडल समिति के अध्यक्ष प्रकाश प्रकाश ने बताया कि दिल्ली गेट के समीप करीब 20 लाख रुपए की लागत से बन रहे भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण रथ यात्रा के दौरान ही किया जाएगा।