नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ईडी के साथ-साथ आयकर विभाग के खिलाफ लोकतंत्र के चीर हरण का आरोप
HNN/ नाहन
राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के खातों को सील करने तथा कांग्रेस को आयकर विभाग द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, ईडी व आईटी के अलावा आयकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नाहन के विधायक अजय सोलंकी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन नाहन में एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस भवन से चौगान मैदान व दिल्ली गेट तक नारेबाजी करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा सरकार की कांग्रेस विरोधी इस कार्यवाही का कड़ा विरोध किया गया।
इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र का देश भर में चीर हरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई व ईडी बदले की भावना से केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बलपूर्वक उन्हें डराने धमकाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार ने ईडी के साथ-साथ आयकर विभाग की कार्यवाही पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह बदले की भावना से केंद्र सरकार के इशारे पर जो कार्य किया जा रहा है देश भर में उसका विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देशभर में इसका आम जनता जवाब देगी।