किसान सम्मान निधि योजना में करोड़ों के घोटाले की आशंका
HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना में सेंधमारी किए जाने का एक बड़ा खुलासा हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामाधौंन पंचायत के धौंन गांव निवासी किसान नीरज शर्मा को 1 फरवरी 2019 से किसान सम्मान निधि का एक भी रुपया नहीं मिला है। जबकि उनके मोबाइल नंबर पर आई डिटेल के बाद उन्हें अभी तक कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा 18000 रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चौंकाने वाली बात तो यह है कि किसान नीरज शर्मा का मोबाइल नंबर दो नामांकन पत्र में सही है। मगर उनके द्वारा जुटाई गई जानकारी में खाता उनका नहीं बल्कि राजस्थान के जयपुर के एक बैंक का निकला है। किसान नीरज शर्मा उस समय हैरान रह गए कि उनके नाम से उनको मिलने वाला किसान सम्मान निधि का पैसा कोई और डकार गया है। किसान नीरज शर्मा का कहना है कि उनका नाहन के यूको बैंक में अकाउंट नंबर है।
उन्होंने बताया कि जब उनका नामांकन पत्र भरा गया था तो उसमें उन्होंने नाहन के ही यूको बैंक का खाता लिखवाया था। नीरज ने बताया कि उन्हें आज तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक भी रुपया नहीं मिला है। जबकि सरकार के द्वारा 18000 रूपये का भुगतान नीरज शर्मा को किया जा चुका है। गौरतलब हो कि किसान सम्मान निधि योजना केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर चलाई गई थी। इस योजना का शुभारंभ 1 फरवरी 2019 को हुआ था। इस योजना का शुभारंभ 75 हजार करोड़ रुपए के बजट प्रावधान से हुआ था।
हालांकि प्रदेश में कई किसान इस योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं। मगर पुख्ता जानकारी यह भी बताई जा रही है कि बहुत से ऐसे किसान हैं जिनको पैसे डालने की सूचना तो आती है मगर खाते खाली रहते हैं। नीरज शर्मा के मामले में भी पैसा एचडीएफसी बैंक की जयपुर शाखा में जा रहा है जबकि इनरोलमेंट में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दोनों नीरज शर्मा पुत्र कैलाश दत्त के हैं। ऐ
नीरज शर्मा के द्वारा उसके किसान सम्मान निधि योजना के पैसे को लेकर एक शिकायत पत्र तहसीलदार नाहन को भी दिया गया है। अब ऐसे में यदि प्रदेश सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच कराती है तो एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





