Loading...

नाहन में चिट्टा तस्करी पर कार्रवाई, 1.80 ग्राम हेरोइन व नकदी बरामद कर एक युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Nov 2025 • 1 Min Read

नाहन में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए एक युवक को 1.80 ग्राम हेरोइन और नकदी सहित पकड़ लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

नाहन

रहवासी कमरे से चिट्टा और नकदी बरामद
सिरमौर पुलिस की गश्त टीम कच्चा टैंक चौकी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएँ एकत्र कर रही थी, जब गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि बस्ती निवासी चाँद (मकान नंबर 4066/13) अपने घर से चिट्टा बेचने का धंधा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसके कमरे की तलाशी ली और डबल बेड की दराज से 1.80 ग्राम हेरोइन तथा बिक्री से अर्जित 8,600 रुपये नकद बरामद किए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी चाँद के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस पर पाबंद कर अदालत में पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

एसपी सिरमौर ने की पुष्टि
जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम निरंतर जारी रहेगी।