स्कूल टूर पर रोक बनी मौत का कारण, 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान
नाहन। सिरमौर जिले के नाहन मुख्यालय से एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने स्कूल टूर पर जाने की अनुमति न मिलने से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया और पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
अनुमति न मिलने पर नाराज़ हुई छात्रा
जानकारी के अनुसार, छात्रा गुरुवार शाम अपने पिता से स्कूल द्वारा आयोजित मथुरा टूर में शामिल होने की अनुमति मांग रही थी। लेकिन पिता ने पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते हुए टूर पर जाने की मंजूरी नहीं दी। इस बात से नाराज होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई और बाद में उसने आत्महत्या कर ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
माँ ने देखा भयावह दृश्य
रात करीब 7:45 बजे जब माँ ने बेटी को खाने के लिए आवाज़ दी और कमरे का दरवाज़ा खोला, तो सामने का दृश्य देख वह सन्न रह गई। छात्रा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। परिवार और पड़ोसियों ने तुरंत उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में आत्महत्या की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। गले पर फंदे का निशान स्पष्ट रूप से पाया गया है, जबकि शरीर पर किसी अन्य चोट का निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्कूल टूर को माना जा रहा मुख्य कारण
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में स्कूल टूर की अनुमति न मिलना ही आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और लोग इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं असमय हुई मौत मानकर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





