नाहन में जंगल में मिला लापता राजमिस्त्री का शव
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन में पेट्रोल पंप से नीचे लापता राजमिस्त्री मदन लाल का शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें राजमिस्त्री मदन लाल 21 जनवरी की शाम से लापता था। जिसके चलते उसके परिजनों ने पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही समाचार भी प्रकाशित किया गया था, ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिल सके।
मृतक को आखिरी समय मोहल्ला गोविंदगढ़ में देखा गया था। जिसके बाद से सीसी फुटेज को भी खंगाला जा रहा था। जिसके बाद पुलिस को आज रविवार को नाले में शव होने की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, परिवार द्वारा मोहल्ला गोविंदगढ़ के युवकों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, इसी दौरान शव बरामद हुआ।
आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ढांक में गिरने से हुई है। शव को नाले से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।