Loading...

नाहन में ट्रैफिक बड़ी समस्या मगर होगा समाधान- तोमर

Ankita 25 Aug 2023 Edited 25 Aug 1 min read

डीसी सिरमौर बोले- रोड सेफ्टी क्लब नाहन के बेहतर प्रयास आ रहे हैं नजर

HNN/ नाहन

शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को लेकर रोड सेफ्टी क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के साथ डीसी सिरमौर से मिला। नरेंद्र तोमर ने डीसी सुमित खिमटा ने प्रशासनिक स्तर पर क्लब की हर संभव सहायता करने की बात कही। यही नहीं डीसी ने कहा कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए जाने को लेकर रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा किए गए प्रयास नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था का चालान ही एकमात्र हल नहीं है बल्कि इसके लिए योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किए जाने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। यही नहीं शहर में व्यवस्था को लेकर प्रत्येक नागरिक की एक नैतिक जिम्मेवारी क्या होनी चाहिए उसके बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए।

डीसी ने यह भी कहा कि छोटा शहर है लोगों को शहर में कम से कम वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। वहीं क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि क्लब के तमाम सदस्य सक्रिय रूप से एक बेहतर सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस के साथ हर कदम सहयोग कर रही है।

वहीं संजय चौहान, नसीम दीदान, सूर्यवंशी करण चौहान, महीपत सोलंकी, मुबारिक अली, शाहिद खान आदि ने कहा कि अब लोगों की राय जानी जाएगी की शहर में एचआरटीसी की बस गुन्नू घाट से होकर चलनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि एक बेहतर ट्रैफिक और सड़क पर सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कुछ कड़े फैसले तो लेने ही होंगे।

Related Topics: