लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में डॉ. बिन्दल ने बांटे 100 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 3:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज डाईट में आयोजित एक कार्यक्रम में नाहन विधानसभा के 100 विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप का वितरण किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। डा. राजीव बिन्दल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जहां मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं वहीं उन्हें छात्रवृतियां भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर अन्य प्रदेशों से काफी ऊँचा है जिसके लिए अध्यापक वर्ग के साथ हमारे विद्यार्थी प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डा. बिन्दल ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश में 19847 लैपटॉप बांटे गए जिनमें से सिरमौर जिला में 1503 तथा नाहन क्षेत्र में 100 विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया गया है। डा. राजीव बिन्दल ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें आशा है कि सरकार की इस डिजिटल योजना से हमारे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और अपनी शिक्षा को बढ़ाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]