Loading...

नाहन में तूफान से गिरा बोर्ड, बाल-बाल बचे लोग और वाहन

Shailesh Saini • 8 Jul 2023 • 1 Min Read

पब्लिक प्लेस पर बगैर सुरक्षा पैरामीटर्स के टंगे हैं विज्ञापनों के जंबो बोर्ड

HNN/ नाहन

आज शनिवार शाम करीब 9:00 बजे के आसपास बारिश के साथ आए तेज तूफान में माल रोड शराब के ठेके पर लगा विज्ञापन का बोर्ड टूटकर सड़क के बीच में गिर गया।

गनीमत यह रही कि तेज बारिश के चलते लोग ठेके के साथ लेंटर के नीचे खड़े थे नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। बावजूद इसके सड़क से गुजर रहा वाहन भी बाल-बाल बच गया।

उसी दौरान पुलिस का वाहन भी माल रोड से ड्यूटी के दौरान गुजर रहा था। पुलिस ने शराब के ठेके वालों को सड़क के बीच से बोर्ड हटाने के लिए कहा गया। ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने बारिश में ही भारी-भरकम बोर्ड को हटाकर साइड में रखा।

बरहाल बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि शहर में अधिकतर पब्लिक प्लेस पर जंबो साइज के विज्ञापन बोर्ड लगाए गए हैं। यह विज्ञापन बोर्ड बगैर सुरक्षा पैरामीटर्स के टंगा दिए गए हैं। ऐसे में अगर तूफान का वेग ज्यादा होता है तो अक्सर इन विज्ञापन बोर्ड के गिरने का खतरा बना रहता है।

अब यदि पब्लिक प्लेस पर बगैर सुरक्षा पैरामीटर्स के लगाए गए बोर्ड किसी आने जाने वाले पर गिर जाता है तो निश्चित ही जान माल का खतरा हो सकता है। वही जब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखा हुआ था।