लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में पहली बार निकाली जाएगी खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा

PRIYANKA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भजन संध्या का भी होगा आयोजन

HNN / नाहन

पहली बार नाहन शहर में खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम नाहन चौगान मैदान में 27 और 28 अप्रैल को किया जाएगा। 27 अप्रैल को खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जबकि दूसरे दिन 28 अप्रैल को चौगान मैदान में खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया जायेगा। बाबा श्याम सहारा मण्डल नाहन के सेवादार दीपक चौधरी ने शहर वासियों से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि शहर में पहली बार खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शोभा यात्रा को 27 अप्रैल को कालीस्थान स्थित हनुमान मंदिर से शुरू किया जायेगा। यह शोभा यात्रा नया बाजार से होते हुए गुरुद्वारा साहिब, मोहल्ला गोबिंदगढ़, बाल्मीकि बस्ती से होते हुए छोटा चौँक, बड़ा चौक, गुन्नूघाट, मालरोड होते हुए चौगान मैदान पहुंचेगी। जबकि दूसरे दिन 28 अप्रैल को शाम 3 बजे से रात दस बजे तक खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान सेवादार दीपक चौधरी, संजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, अजय बंसल, अमित डाहरी, बुद्धि अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सागर अग्रवाल, अमित गौतम, मानव शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, अरुण गर्ग आदि मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]