Loading...

नाहन में मनाया नाबार्ड का 42वां स्थापना दिवस, किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Ankita • 27 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाहन सिरमौर की ओर से यूको आरसेटी के परिसर में नाबार्ड का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनय शर्मा, लीड बैंक प्रबंधक राजीव अरोडा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बिक्रमजीत सिंह ने नाबार्ड की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीडीएम सिरमौर विक्रमजीत सिंह ने कहां की किसान व महिलाएं नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

कृषि संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा भारत सरकार की ओर से किसानों को कम ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त है। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से बताया।लीड बैंक प्रबंधक राजीव अरोड़ा ने बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार व बीमा, पैंशन संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनय शर्मा पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पशुपालक विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। विभाग द्वारा पशुपालन के अलावा मुर्गी पालन, बकरी पालन व सूअर पालन के लिए इच्छुक किसानों को द प्रदान की जाती है।