लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में विधायक अजय सोलंकी और परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने डाइट एक्सीलेंस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में डाइट एक्सीलेंस के निर्माण कार्य का रविवार को विधायक अजय सोलंकी और राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में सामने आई तकनीकी खामियों पर चर्चा की गई।

नाहन

बैठक और चर्चा
निरीक्षण के दौरान हुई बैठक में जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) रीटा गुप्ता, जिला शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली, जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा और निर्माण ठेकेदार मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि डाइट बिल्डिंग का निर्माण कार्य सड़क से साथ-साथ शुरू होगा और गुणवत्ता तथा समयसीमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

निर्देश और निरीक्षण
राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने तीनों उपनिदेशकों और समग्र शिक्षा टीम से अलग बैठक की। उन्होंने सभी जिला समन्वयकों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और डाइट परिसर में साइंस लैब से लेकर सभी समन्वयकों के कमरों तक का निरीक्षण किया।

उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण और बैठक के दौरान डाइट, समग्र शिक्षा और इंस्पेक्शन स्टाफ के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]