लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में शान से निकली भगवान वामन की पालकियां

PRIYANKA THAKUR | 7 सितंबर 2022 at 6:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रियासत कालीन परंपरा निभाते हुए नौका विहार पर निकले भगवान नरसिंह

HNN / नाहन

ऐतिहासिक रियासत कालीन शहर नाहन में भगवान वामन द्वादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा संचालित श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी के द्वारा आयोजित वामन द्वादशी पर्व के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों के आराध्यों को निमंत्रण भी दिया गया। जिसमें नौणी का बाग से भगवान नरसिंह, वामन भगवान मंदिर कच्चा टैंक, श्री कृष्ण मंदिर एमईएस, शिव मंदिर रानीताल, रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर तथा जगन्नाथ मंदिर शामिल रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन सभी मंदिरों के आराध्यों को पालकियों में सजाकर बड़ा चौक लाया गया। दिन में करीब 2:30 बजे बड़ा चौक में इकट्ठा हुई पालकियों को जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करवाया गया। जहां पालकियों में सवार सभी आराध्यों के द्वारा विश्राम किया गया। बता दें कि मंदिर कमेटी के द्वारा जगन्नाथ मंदिर में ही समस्त पालकियों आराध्यों को भोजन का भोग लगाया जाता है। भोजन विश्राम के बाद करीब 4:00 बजे के आसपास गाजे-बाजों के साथ भगवान जगन्नाथ जी की अगुवाई में सभी पालकियां नगर भ्रमण पर निकली।

इस दौरान सभी आराध्यों के दर्शनों को भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ा। पालकियों में सवार सभी आराध्यों की शान देखते बन रही थी। ढोल नगाड़ों के साथ सभी पालकियां दिल्ली गेट से होते हुए नया बाजार चौगान, मेहलात की घाटी से बाजार होते हुए पक्का तालाब के नजदीक प्रांगण में पहुंची। जिसके बाद सभी पालकियों की उपस्थिति में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इसी दौरान संध्या को रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति के द्वारा भगवान नरसिंह की पालकी को नौका विहार करवाया गया।

भगवान जगन्नाथ मंदिर कमेटी के अलावा इस प्रमुख आयोजन में नवयुवक मंडल लायंस क्लब खेड़ा समिति जागरण कमेटी प्रमुख रूप से शामिल थे। जिनमें अमिल अग्रवाल, राजीव बंसल, मदन लाल अग्रवाल तथा राजकुमार सैनी अपने-अपने दल व संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वही, नगर प्रशासन के द्वारा वामन द्वादशी के उपलक्ष में मेले का भी आयोजन किया गया। आयोजित मेले में विभिन्न राज्यों से आए लघु व्यापारियों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल सजाए गए।

बता दें कि यह मेला भी गुन्नू घाट से लेकर लखदाता पीर धर्म स्थल तक सजाया गया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में भी जुटा रहा। तो वही मेले में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पहली बार नगर परिषद के कर्मी मुस्तैद नजर आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]